फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lakhs stolen from clothes showroom twenty steps away from Kotwali

कोतवाली से बीस कदम दूर कपड़े के शोरूम से लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from clothes showroom twenty steps away from Kotwali
संभल में कपड़े के शोरूम में चोरी होने के बाद कर्मचारी से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
कोतवाली भवन से महज से महज बीस कदम की दूरी पर स्थित कपड़े के शोरूम को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर तीन मंजिला भवन में लगी लिफ्ट के सहारे शोरूम में घुसे थे और नकदी समेत लाखों का कीमती सामान चोरी करके ले गए। सोमवार सुबह शोरूम खोलने पहुंचे कर्मचारी को घटना की जानकारी हुई। वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शोरूम मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोट पूर्वी मोहल्ला निवासी अमित गुप्ता का मुख्य बाजार में कोतवाली से बीस कदम दूरी कपड़े का शोरूम है। तीन मंजिल वाले इस शोरूम में लिफ्ट भी लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में हुई रिकार्डिंग में चोर भोर में करीब साढ़े चार बजे छत से लिफ्ट के सहारे नीचे शोरूम में पहुंचे, इसके बाद चोरों ने काउंटर में बने गुल्लक का लॉक तोड़कर करीब एक लाख रुपये चुराए। इसके बाद काउंटर पर रखा लैपटॉप, प्रिंटर और पैंट, शर्ट के कपड़े भी अपने साथ लेकर चले गए। सुबह नौ बजकर 25 मिनट शोरूम से लिफ्ट से ही भाग गए। सोमवार की सुबह दस बजे के करीब काम करने वाला कर्मचारी अमन जब शोरूम खोला और अंदर का दृश्य देख वह अवाक हो गया। उन्होंने मामले की जानकारी शोरूम मालिक और पुलिस को दी। कोतवाली के पास घटी से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर नकदी समेत करीब चार लाख का माल ले गए हैं। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पांच घंटे शोरूम में रहे चोर, पुलिस को नहीं लगी भनक
सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के अनुसार चोर शोरूम में सोमवार भोर में करीब साढ़े चार बजे छत के जरिये लिफ्ट से दाखिल हुए। जिसके बाद आराम से पूरे शोरूम को खंगाला और नकदी समेत कीमती सामान समेट लिया। सुबह करीब नौ बजकर 25 मिनट पर लिफ्ट में बैठकर छत के जरिये ही भाग गए। जाते-जाते उन्होंने लिफ्ट के पुर्जे भी तोड़ दिए। इस दौरान चोरों ने पुलिस को भनक लगे बिना ही करीब पांच घंटे शोरूम में बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। पीड़ित की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed