फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lakhs stolen by putting masks in two houses

दो मकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

असमोली थाना अंतर्गत गांव दबोई खुर्द के दो मकानों में चोरों ने नकब लगाकर वारदात को अंजाम दिया है।छत पर सो रहे भूरा के बेटे खालिद ने सुबह दीवार की ईंटें निकली देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Lakhs stolen by putting masks in two houses

विस्तार

असमोली थाना अंतर्गत गांव दबोई खुर्द के दो मकानों में चोरों ने नकब लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोर दोनों मकानों से सोने-चांदी के जेवर व रुपये समेत लाखों का माल समेटकर ले गए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दबोई खुर्द निवासी भूरा परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। सोमवार की देर रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में नकब लगा कर कमरे में घुस गए। चोर कमरे की अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, कपड़े, मोबाइल व 15 हजार रुपये समेत करीब 70 हजार का सामान चोरी कर ले गए। छत पर सो रहे भूरा के बेटे खालिद ने सुबह दीवार की ईंटें निकली देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। कमरे में जाकर देखा तो सामान गायब था। उधर, गांव निवासी मकसूद के मकान की दीवार में भी चोर नकब लगाकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पांच तोले सोने के जेवर, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी हथफूल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब मकसूद के छोटे भाई तहसीन की पत्नी फात्मा गोबर डालने के लिए उठी तो सामान बिखरा पड़ा देख होश उड़ गए। पीड़ित ने करीब तीन लाख का नुकसान बताया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed