फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ladder under construction fell, woman died due to being buried under debris

Sambhal News: निर्माणाधीन सीढ़ी गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ladder under construction fell, woman died due to being buried under debris
गुन्नौर। क्षेत्र के गांव अकबरपुर में सटरिंग खोलते समय निर्माणाधीन सीढि़यों गिर गईं। इस हादसे में सीढि़यों के मलबे के नीचे दबने से गांव निवासी महिला दानश्री की मौत हो गई। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब महिला की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी महिला दानश्री के नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने नए मकान में अपने परिजनों के साथ में सीढि़यों की सटरिंग खोल रही थी। सटरिंग खोलते समय सीढि़यां भराकर गिर गईं। महिला मलबे के नीचे दब गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। परिजनों ने लोगों की मदद से मलबा हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि महिला के पति ने चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने बच्चों के सहारे ही गांव में अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। महिला के तीन छोटे - छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रियंका नौ वर्ष, छोटी बेटी खुशबू छह वर्ष व सबसे छोटा बेटा चार वर्ष का है। चार वर्ष पूर्व मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। अब मां का भी सहारा खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों के साथ गुजर बसर करती थी। महिला की मौत से मासूम बच्चों सहित परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। मृतक महिला के ससुर प्रेमपाल पहले ही बेटे की मौत से दुखी थे। अब बहु की मौत के बाद बच्चों को अनाथ होता देख उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक महिला के परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed