फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborers will also be able to take admission in Government Polytechnic

Sambhal News: श्रमिक भी ले सकेंगे राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश

Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Laborers will also be able to take admission in Government Polytechnic
चंदौसी। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के उद्योगों, प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड आदि कंपनियों में काम करने वाले वर्कर भी अब राजकीय पाॅलीटेक्निक में प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसके लिए उनके पास कम से कम एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।
विज्ञापन


जिले में एकमात्र राजकीय पॉलीटेक्निक चंदौसी के बदायूं रोड पर स्थित है। जिसमें सिविल, कैमिकल व प्रिंटिंग सेमेस्टर की 75-75 सीटें हैं। साथ ही लेटरल एंट्री की 14 सीटें है। अब राजकीय पॉलीटेक्निक में औद्योगिक संयंत्रों में काम करने वाले श्रमिक भी दाखिला ले सकेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित केंद्र व राज्य सरकार के उद्योगों, प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड एवं एमएसएमई पंजीकृत उद्योगों में कार्यरत श्रमिक अब संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। उनके लिए संस्थान में 30 सीटें आरक्षित है। श्रमिकों की योग्यता हाईस्कूल, आईटीआई व इंटरमीडिएट रहेगी। साथ ही उनके पास एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना जरूरी है। उनका चयन उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र व अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक में सांय काल कक्षाएं संचलित की जाएंगी। लेकिन कम से कम एक तिहाई प्रवेश पर ही ये कक्षाएं संचलित होंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में बनी हेल्प डेस्क पर आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article