फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   laborer shot dead mysteriously

Sambhal News: रहस्यमय ढंग से मजदूर को मारी गई गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
laborer shot dead mysteriously
मुरादाबाद। अपने घर के टिनशेड पर बैठकर रविवार की सुबह काम कर रहे मजदूर आबिद( 36) के पेट में रहस्यमय हालात में गोली लग गई। गोली किस तरफ से आई। इस रहस्य का पता नहीं चल सका। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। कटघर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करूला जाहिदनगर गली नंबर नौ निवासी आबिद (36) रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर की टिनशेड ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी समय अपने काम में मशगूल मजदूर के पेट में गोली लग गई। खून बहने पर मजदूर ने शोर मचाया तो परिवार के साथ पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर के छोटे भाई चांद बाबू ने बताया कि उसके बड़े भाई ढलाई की फर्म में मजदूरी का काम करते हैं। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। घटना के समय वह भी किसी अन्य स्थान पर काम कर रहा था। इसी समय भतीजी अलीशा का कॉल आया तो घर पहुंचा। बड़े भाई के पेट से खून बहता हुआ देखकर वह घबरा गया।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि उसने गोली की आवाज सुनी थी। डॉक्टरों ने मजदूर का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना था कि आस पास के लोगों ने गोली की आवाज नहीं सुनी है। डॉक्टर ने मजदूर को गोली लगने का संदेह जताया है। पुलिस को मौके पर साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में दस दिन बाद फिर गोली चली
मुरादाबाद। अभी शहर के लोग सीए श्वेताभ हत्याकांड की खौफनाक घटना को भूले नहीं थे कि दस दिन बाद फिर करूला क्षेत्र में गोली चलने से लोग भयभीत हो गए। गोली किस तरफ से आई और हमलावर किसको निशाना बनाना चाह रहा था। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया लेकिन यह पता नहीं चल सका कि गोली किस दिशा से मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed