फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Labbaik ya Hussain...Labbaik ya Hussain slogans raised

Sambhal News: लब्बैक या हुसैन...लब्बैक या हुसैन नारे बुलंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Labbaik ya Hussain...Labbaik ya Hussain slogans raised
सिरसी। आठवें मोहर्रम पर अजादारी का सिलसिला और तेज हो गया। लब्बैक या हुसैन की सदाओं के साथ आठवीं मोहर्रम के मातमी जुलूस निकाले गए। सबीलें लगाकर कर्बला वालों की प्यास को याद किया गया। इसी के साथ मजलिस मातम का सिलसिला रातभर जारी रहा। हर ओर या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। आठवीं मोहर्रम के कदीमी जुलूस इमाम बारगाह हजरत कासिम और मोहल्ला शर्की में अजाखाने से निकाले गए। जुलूस में सैकड़ों अलमों के साथ लब्बैक या हुसैन लब्बैक या हुसैन नारे हैदरी की सदाओं के बीच जुलजुनाह बरामद किया गया। जिसमें मातमी अंजुमनों ने मातम व नोहाख्वानी कर शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की। इमाम बारगाह दालान और इमाम बारगाह शर्की सादात से रोशन चौकी का जुलूस निकाला गया। देर रात मोहल्ला बाजार से हजरत अब्बास का जुलजुनाह निकाला गया। इसमें स्थानीय अंजुमनों ने नोहा पढ़ा और मातम किया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड मोहल्ला शर्की में अजाखाना रईसुल हसन से भी आठवी मोहर्रम का हजरत अब्बास अलमदार का जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया। जिसमें अंजुमनों ने मातम व नोहा ख्वानी की। जुलूस इमाम बारगाह सादात में संपन्न हुआ। मोहल्ला मुंशियान में इमाम बारगाह से हजरत अब्बास अलमदार का ताबूत निकाला गया। मोहल्ला शर्की में जियाउल हसन के मकान से भी मोला अब्बास अलमदार का ताबूत निकाला गया।
विज्ञापन


नंगे पैर दहकते अंगारों पर चले अजादार, मातम किया

संभल। गांव नूरियो सराय में मेहंदी के मातमी जुलूस में अजादारों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर मातम किया। इमाम बारगाह सगीर हसन से इमाम हुसैन की सवारी जुलजुनाह और अलम बरामद किए गए। इससे माहौल गमगीन हो गया। हुसैनी चौक में अजादारों ने पहले दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर मातम किया। इन मातम दारों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल रहे। इसके बाद अजादारों ने छुरियों से खुद को लहूलुहान कर लिया। इनके जख्मों से रक्त बहा तो इस मंजर को देखकर रोने पीटने की आवाजें बुलंद हुईं। मातमी जुलूस हुसैनी चौक से निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इमाम बारगाह फरमान हुसैन में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान मोहसिन रजा, नय्यर अब्बास, शाने अब्बास, अली सादिक, शमाइम रजा, रहबर हुसैन, साजिद, गुफरान हुसैन, रजी हैदर, वसीम हुसैन, नसीम हुसैन, अली जहीर, हसन जहीर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed