फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lab technician dies in accident, family members block road

Sambhal News: हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत, मोर्चरी का ताला तोड़कर शव ले गए परिजन, जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lab technician dies in accident, family members block road
संभल। मुरादाबाद रोड पर स्कूटी सवार लैब टेक्नीशियन अमन (23) सामने से तेज ट्रक से टकरा कर मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचने परिजन मोर्चरी में बंद शव को ताला तोड़कर स्ट्रेचर समेत चंदौसी चौराहे पर ले आए। यहां चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर जब परिजन नहीं मानें तो पुलिस जबरन शव छीनकर ले गई। इस दौरान पुलिस से छीनाझपटी भी हुई। साथ ही जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। करीब एक घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

संभल कोतवाली के शहजादी सराय निवासी अमन मुरादाबाद रोड स्थित डॉक्टर कॉलोनी के निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे करीब वह स्कूटी से शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बेगम सराय की ओर से आए ट्रक से स्कूटी टकरा गई। अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए मोर्चरी कक्ष का ताला तोड़ लिया। स्ट्रेचर समेत शव लेकर चंदौसी चौराहे पर पहुंच गए। यहां सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने की सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ अनुज चौधरी भी आ गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी परिजन शांत नहीं हुए तो पुलिस ने जबरन शव छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। लेकिन परिजन चालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने जैसे तैसे चंदौसी चौराहे से जाम खुलवाया तो परिजन मुरादाबाद रोड पर डॉक्टर्स कॉलोनी के सामने पहुंच गए। यहां फिर से महिलाओं ने जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे का आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed