फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kudhfatehgarh beat Samaspur by nine wickets

कुढ़फतेहगढ़ ने समसपुर को नौ विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kudhfatehgarh beat Samaspur by nine wickets
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़फतेहगढ़ के युवक मंगल दल मैदान में केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कुढ़फतेहगढ़ व समसपुर के बीच हुए मुकाबले में कुढ़फतेहगढ़ ने समसपुर की टीम को नौ विकेट से हराकर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समसपुर टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में 105 रन बनाए। इसमें निर्देश ने 27 तथा गौरव ने 14 रनों का योगदान दिया। कुढ़फतेहगढ़ के गेंदबाज लिंकन यादव व राजू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुढ़फतेहगढ़ की टीम ने आठवें ओवर में मैच जीत लिया। इसमें लिंकन यादव ने 52 व कपिल ने 23 रनों का योगदान दिया। समसपुर के गेंदबाज कृपा नंदन एक विकेट लिया। कुढ़फतेहगढ़ ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। मैच की कमेंट्री योगेंद्र सिंह यादव ने की। इस अवसर पर पप्पू यादव, मोनू यादव, फिरोज खां, पुष्पेंद्र यादव, विजय, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed