{"_id":"613bb3828ebc3e88a07edfa4","slug":"kotwali-police-filed-a-report-against-seven-people-in-fraud-case-sambhal-news-mbd4022197141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, इसमें एक पर प्लाट को दोबारा बेचने और बाकी पर इसे खाली कराने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बेहटा सरथल निवासी संतोष देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि मोहम्मदपुर टांडा के निवासी महावीर से वर्ष-2009 में दो लाख रुपये में एक प्लाट खरीदा है। आरोप है कि 15 फरवरी-2021 में छह सात लोग आए और प्लाट को खाली कराने के लिए दबाव बनाने लगे। बैनामे की कॉपी दिखाते हुए बोले कि यह अब किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, इसलिए इसे खाली करो।
विरोध किया तो मारपीट हुई। इस मामले में न्यायालय में गुहार लगाई गई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मोहम्मदपुर टांडा के महावीर सिंह, सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी नुसरत हुसैन, मोहम्मद अहसान, बेहटा सरथल के हसनैन अली खान, सरायतरीन के नवाब खेल निवासी शहरोज, बेहटा सरथल के जमील और मोहम्मदपुर टांडा के रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।