फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kits distributed to mother and child for good health and hygiene

Sambhal News: अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जच्चा-बच्चा को बांटी किटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kits distributed to mother and child for good health and hygiene
संभल। रोटरी क्लब संभल की ओर से इंटरनेशनल रोटरी के मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य माह को लेकर पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा को किटें वितरित कीं। रोटरी क्लब संभल के अध्यक्ष डा. प्रशांत वार्ष्णेय के नेतृत्व में सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे। सदस्यों ने जच्चा-बच्चा वार्ड में जाकर उनका हाल जाना। डाॅ. उर्वशी वार्ष्णेय ने महिलाओं को स्वच्छता और अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिशु के लिए स्वस्थ मां का होना और उसके लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। डाॅ. उर्वशी वार्ष्णेय ने मां के दूध का बच्चे के लिए महत्व बताया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने जच्चा बच्चा को शिशु की स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किटों का वितरण किया। इस दौरान सचिव सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आलोक, अवधेश वार्ष्णेय,नीरज भारद्वाज ,वेद चाहल, टिंकू टंडन, हरदीप क्विटी, गौरव वार्ष्णेय, राधिका, शैली, सुरभि, दिव्या आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed