फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kite flew for the reputation of MP and MLA, public rejected it completely

Sambhal News: सांसद और विधायक की साख को ले उड़ी पतंग, जनता ने सिरे से नकारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kite flew for the reputation of MP and MLA, public rejected it completely
संभल। नगर पालिका परिषद संभल के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद ही दिलचस्प हुआ है। दो दिग्गज नेताओं सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद की साख को बड़ा झटका लगा है। जनता ने इन दोनों नेताओं को सिरे से नकार दिया है। असदुद्दीन ओवैसी के दल एआईएमआईएम की प्रत्याशी आसिया को जनता ने पूरा समर्थन दिया है। पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक एआईएमआईएम प्रत्याशी आगे रहीं और जीत हासिल की है। आसिया को 40425 मत मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी रूखसाना इकबाल को मात्र 7662 मत मिले, वहीं सपा सांसद समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी फरहाना यासीन को 18019 मत मिले हैं। भाजपा का परंपरागत मत 16205 ही मिल सका। वहीं बसपा प्रत्याशी आजमा तशकील ने 10175 मत हासिल किए हैं। इस निकाय चुनाव में जिले की सबसे बड़ी जीत संभल नगर पालिका परिषद की नवर्निवाचित अध्यक्ष बनी आसिया को मिली है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी फरहाना यासीन को 22406 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। यह रिकॉर्ड बना है। इससे पहले किसी भी अध्यक्ष को इतनी बड़ी जीत नहीं मिली है। और जनता ने इतना मतदान भी किसी प्रत्याशी के पक्ष में नहीं किया था। खास बात यह भी रही है कि सभी पराजित प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। सभी पराजित प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसमें दो दिग्गज नेताओं की भी साख को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


यह रही थी वर्ष 2017 में प्रत्याशियों की स्थिति
नाम दल मतों की संख्या
आरिफा निर्दलीय 23034
फरहाना निर्दलीय 21152
आसिया एआईएमआईएम 13434
नाजिया लुकमान सपा 9705
नौशाबा कांग्रेस 5498
जैतुन बेगम बसपा 2988
इस वर्ष यह रही प्रत्याशियों की स्थिति
नाम दल मतों की संख्या
आसिया एआईएमआईएम 40425
फरहाना यासीन निर्दलीय 18019
पारूल शर्मा भाजपा 16205
आजमा तशकील बसपा 10175
रूखसाना इकबाल सपा 7662
शाहजहां बेगम कांग्रेस 445
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed