{"_id":"57508e444f1c1b4366109e34","slug":"killed-ladybody-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब युवती की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब युवती की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं से 21 मई को गायब चंदौसी की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव 31 मई की रात बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी नसरीन (24) पुत्री बुंदू कुरैशी अपने भाई परवेज व भाभी मेहताब के साथ अलीगंज में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से 20 मई को परवेज अपने साढ़ू के घर थाना वजीरगंज निवासी हाजी उमर के घर उनकी बहन के फातेहा में पहुंचे। वहीं से 21 मई को रहस्यमय ढंग से पूर्वाह्न 11 बजे नसरीन गायब हो गई।
नसरीन की तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। 31 मई को बदायूं जिले के वजीरगंज पुलिस को हतरा-लहरा के बीच पुलिया से बहकर आया अज्ञात युवती का शव मिला। शव शिनाख्त का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। किसी यूजर ने व्हाट्सएप पर युवती की तस्वीर डाल दी। जिससे एक जून को नसरीन के परिजनों को पता चला। बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। पिता बुंदु कुरैशी ने वजीरगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल तो परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।