फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kidnapping of innocent for fifty thousand rupees, four accused including couple arrested

पचास हजार रुपये के लिए मासूम का अपहरण, दंपती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

पचास हजार रुपये के लिए मासूम का अपहरण, दंपती समेत चार आरोपी गिरफ्तारसंभल।कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सेमला से 22 सितंबर की रात्रि गायब मासूम को पुलिस ने बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया है।मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Kidnapping of innocent for fifty thousand rupees, four accused including couple arrested

विस्तार

पचास हजार रुपये के लिए मासूम का अपहरण, दंपती समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सेमला से 22 सितंबर की रात्रि गायब मासूम को पुलिस ने बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया है। दंपती समेत चार आरोपी पकड़े गए हैं। इन्हीं के पास से मासूम मिला है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी दंपती ने अपना बच्चा बताकर दिल्ली के व्यक्ति से पचास हजार रुपये में सौदा किया था। जिसके बाद रात्रि में मासूम का अपहरण किया गया। पुलिस ने छानबीन करके इसे बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

बहजोई में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि तीन दिन पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमला गांव से एक मासूम गायब हो गया है। जिसकी पुलिस ने जांच की। इस दौरान सेमला के ही निवासी सुरेश और उनकी पत्नी मुन्नी, अतरासी के राजवीर और नई दिल्ली के निवासी प्रेमचंद्र को गिरफ्तार किया गया। इन्हीं के पास से मासूम को बरामद किया गया। पता चला है कि प्रेमचंद्र के रिश्तेदार के कोई बालक नहीं है। ऐसे में सुरेश और मुन्नी ने अपने बालक को देने की बात कही। इसके बदले 50 हजार रुपये देने की भी बात की गई। अतरासी के राजवीर की मदद से सेमला गांव से नानक के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया गया। तीन दिन के अंदर कैला देवी पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर इसे संकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed