फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Khairulnisha's world was destroyed in a year and a half

Sambhal News: सवा साल में ही उजड़ गई खैरूलनिशा की दुनिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Khairulnisha's world was destroyed in a year and a half
चंदौसी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के पास हुए हादसे ने शाजे आलम की मौत से खैरूलनिशा की दुनिया ही उजड़ गई। सवा साल पहले जीवन भर की खुशियों के सपने संजोकर आई खैरुलनिशा बदहवास हालत में है। दुनिया देखने से पहले ही मां के गर्भ में पल रहे पांच माह के शिशु के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला मुल्लाना निवासी शाजे आलम का निकाह सवा साल पहले संभल निवासी खैरुलनिशा के साथ हुआ था। शाजे आलम हिमाचल के शिमला शहर में बड़े भाई के साथ फर्नीचर का काम करता था। शाजेआलम, पत्नी व परिवार के साथ खुश था। मोहर्रम मनाने और परिवार से मिलने के लिए शाजे आलम तीन दिन पहले ही शिमला से घर आया था। किसी को क्या पता था कि उनकी खुशियों को ग्रहण लगने वाला है। हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। पहले घर पर महिलाओं को हादसे की जानकारी नहीं दी गई। धीरे धीरे लोगों का घर पर आना हुआ तो घटना का पता चला। पति की मौत की खबर मिलते ही खैरुलनिशा बदहवास हो गई। उसकी आवाज तक निकलनी बंद हो गई। मानाे उसकी दुनिया में अंधेरा छा गया। हर कोई खैरुलनिशा के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में सो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed