फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   khaad katta sold in 350 rupees

निजी खाद की दुकान पर यूरिया खाद का कटटा 350 रुपये में बेचा गया, किसानों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
khaad katta sold in 350 rupees
संभल। पवांसा में एक निजी खाद की दुकान पर यूरिया खाद का कट्टा 350 रुपये में बेचा गया। इसकी जानकारी किसानों को हुई तो हंगामा कर दिया। अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सचिव मौके पर पहुंचे लेकिन किसानों को समझा बुझाकर लौट आए। किसानों का कहना है कि निजी खाद दुकानों पर 267.50 रुपये का खाद का कट्टा 350 रुपये का बेचकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। समितियों पर खाद नहीं है। तो यह निजी दुकानदार खाद कहां से ला रहे हैं। पवांसा गांव में किरारी मार्ग स्थित एक बीज भंडार पर यूरिया खाद का कट्टा 350 रुपये में बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी किसानों को हुई तो आक्रोश पनप गया। किसानों ने कहा कि यूरिया खाद के कट्टे की कीमत 267.50 रुपये है। निजी दुकानदार मनमानी दिखाते हुए 350 रुपये वसूल कर रहे हैं। किसानों को समितियों पर खाद हाथ नहीं आ रहा है और निजी दुकानों पर भंडार किया हुआ है। ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। किसानों में फैले आक्रोश की जानकारी के बाद सहायक विकास अधिकारी कृषि योगेंद्र मौके पर पहुंचे। किसानों से जानकारी ली। इसी दौरान दुकानदार ने गोदाम का शटर बंद कर कह दिया कि खाद नहीं है। किसानों का कहना है कि निजी दुकानदारों पर काफी खाद रखा है। यदि प्रशासन इन्हीं के माध्यम से खाद की आपूर्ति कराए तो किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed