फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kashish got first and Shaurya got second place in art and painting competition

Sambhal News: आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम व शौर्य ने पाया दूसरा स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kashish got first and Shaurya got second place in art and painting competition
आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम व शौर्य ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के तहत कार्यक्रम एग्जाम वारियर आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि गोपाल अंजान समेत अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई की कक्षा 11 वीं की छात्रा कशिश शर्मा, द्वितीय स्थान पर रहे बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 12 वीं के छात्र शौर्य गुप्ता व तृतीय स्थान पर रही हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा किरन को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 10 सर्वश्रेष्ठ व 25 श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में ममता राजपूत, अन्नपूर्णा पाठक व पंचम सिंह रहे। संचालन ललित मोहन शर्मा ने किया। इस बीच जिला संयोजक प्रभात शर्मा व कार्यक्रम संयोजक विकास वार्ष्णेय समेत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंधा सिंह, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, मंजू दिलेर चौहान, कमल कुमार कमल, वीरेंद्र कुमार डीआर, हरेंद्र सिंह, वयोवृद्ध कवि रूपकिशोर गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट, राजेश शंकर राजू, डॉ. राजीव, प्रशांत गांधी व मुनीश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed