फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   karensi jma karne ko rhi aapadhapi

करेंसी एक्सचेंज के लिए बैंकों में रही आपाधापी

Sat, 12 Nov 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 12 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
संभल की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुबह 11.20 बजे तक करेंसी एक्सचेंज शुरू नहीं हो सका थी, जबकि बैंक के बाहर सुबह सात बजे से ही लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। तमाम लोग ऐसे थे जो खुले रुपये न होने की वजह से बैंक में करेंसी एक्सचेंज के लिए आए थे। बैंक के बाहर और भीतर अफरा-तफरी और शोर शराबे का माहौल था। शोर इतना ज्यादा था कि कर्मचारियों को आपस में एक दूसरे की बात सुन पाना भी कठिन हो गया था।
विज्ञापन


संभल। बैंकों में स्टाफ तो पहले से ही कम है। अचानक करेंसी एक्सचेंज के लिए स्पेशल काउंटर खोलने का मौका आया तो बैंक अधिकारी मुसीबत में पड़ गए। दिमाग खपाया तो हाल में ही सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की याद आई। स्टेट बैंक की मुख्य  शाखा के प्रबंधक विनोद वैश्य ने अपनी बैंक के सेवानिवृत कर्मचारी जियाउल इस्लाम और मोहर सिंह को करेंसी एक्सचेंज के लिए खुले काउंटर में तैनात किया, जबकि 500-1000 के पुराने नोट जमा करने के लिए खोले गए दो काउंटरों में नियमित काम कर रहे कर्मचारियों को लगाया गया।
विज्ञापन


चंदौसी। आठ बजे की बजाय शाम छह बजे स्टेट बैंक बंद होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि सरकार ने रात आठ बजे तक बैंक खुलने के आदेश दिए है। पुलिस ने किसी तरह लोगों के फार्म जमा करके सुबह सबसे पहले उन्हीं की धनराशि जमा कराने व बदलवाने की बात कहकर शांत किया। रामस्वरुप रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा पर एक हजार व पांच सौ के नोट बदलने व जमा करने के लिए लोगों की सुबह आठ बजे से ही भीड लगना शुरु हो गई। शाम छह बजे बैंक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया। बैंक बंद होने पर लोगो ने वहां हंगामा शुरु कर दिया। नोट जमा करने आए व बदलने आए लखपत सिंह यादव, राजीव चौधरी, राजकुमार आदि का कहना था कि दोपहर से लाइन में लगे हुए हैं। जब समय आया तो बैंक बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े नोट बंद होने के बाद गुरुवार को बैंकों पर पूरे दिन पुरानी करेंसी जमा हुई। सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक लोग बैंकों के बाहर थे। संभल जिले के बैंकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की पुरानी करेंसी जमा हुई है। 

गुरुवार को सुबह 10 बजे जैसे ही बैंकें खुलीं तो लोग रुपये जमा करने के लिए उमड़ पड़े। सुबह सात बजे से ही लोग कतार में लग गए थे। रात आठ बजे तक बैंकों में भीड़ थी। लोगों को रोकने के लिए बैंकों के बाहर  पुलिसकर्मी लगाए गए थे लेकिन फिर भी विवाद और धक्का मुक्का भरा माहौल बना रहा। लीड बैंक मैनेजर सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के 18 बैंकों की 169 शाखाओं में एक दिन में 100-110 करोड़ जमा होने का अनुमान है। अभी बैंकों में करेंसी की गणना चल रही है। लेकिन प्राथमिक आधार पर 100 करोड़ से अधिक की करेंसी आने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed