{"_id":"682f7c63d5330f134f050528","slug":"kapil-singhal-trapped-in-gst-theft-and-fake-bill-case-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-122855-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में फंसा कपिल सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में फंसा कपिल सिंघल
विज्ञापन
संभल। भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की अब जीएसटी चोरी और फर्जी बिल मामले में भूमिका सामने आई है। कई वर्ष से फर्जी बिल और फर्जी फर्म के माध्यम से ईंटों की सप्लाई उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में जा रही थी। अब मामला पकड़ में आया है तो पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी का कहना है कि कपिल सिंघल इस गिरोह का सरगना है। उसका साथी विकास शर्मा इसमें फर्जी बिल बनवाता था। कपिल सिंघल के माध्यम से ही रुपये का लेनदेन होता था। इसके लिए वह 15 प्रतिशत कमीशन भी लेता था। इसके अलावा बाकी सदस्याें की अवैध कमाई में अलग-अलग कमीशन तय थी। जो आपस में बांटी जाती थी। पुलिस ने फर्जी फर्म और फर्जी बिल के दस्तावेज बरामद किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं।
एसपी ने संभल स्थित एएसपी (उत्तरी) कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेगम सराय निवासी दानिश और जिशान शामिल हैं। इन आरोपियों के कब्जे से फर्जी तरीके से तैयार किए गए बिल और रुपयों के लेनदेन का विवरण मिला है। इस विवरण की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कपिल सिंघल के प्रतिष्ठान श्रीराम राधेश्याम, शिवकिशन सेवा केंद्र और एटूजेड किसान फ्यूल प्वाइंट के खाते में लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि कपिल सिंघल को 15 प्रतिशत कमीशन मिलती थी। इसके अलावा आसिफ, छोटे उर्फ अजीम, उमर और जीशान के लिए अलग-अलग कमीशन मिलता था। यह कमीशन फर्जी बिल से उतराखंड ईंट लेकर जाने वाली प्रत्येक गाड़ी पर तय था। कई वर्षों से यह काम किया जा रहा था। अब मामला पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
00000
संयुक्त आयुक्त ने दर्ज कराई है कोतवाली में रिपोर्ट
फर्जी बिल और जीएसटी चोरी मामले में संयुक्त आयुक्त शिव प्रकाश तिवारी ने कोतवाली में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने फर्जी तरीके से बिल बनाने और अस्तित्वहीन फर्म चलाने का जिक्र किया था। इसमें पुलिस ने ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संयुक्त आयुक्त ने 11 वाहन ईंटाें से भरे पकड़े जाने का भी जिक्र किया है। इन सभी वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से जुर्माना लगाया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई भी अब आगे बढ़ रही है। हरि विनायक ईंट उद्योग व अल्फा कंस्ट्रक्शन फर्म के नाम से फर्जी बिल तैयार किए गए थे। जबकि यह फर्म वजूद में नहीं है।
0000000000000
बिल फर्जी बिल पर भी ईंटों का दाम कम दर्ज करते थे
एसपी ने बताया कि काशीपुर और रामनगर के व्यापारी ईंट खरीदने के लिए संपर्क करते थे। इसमें शाकिर, हसीब, हबीब, अजीम उर्फ छोटा आसपास के ईंट भट्ठा और ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों से संपर्क करते थे। इसके बाद जिशान, अंतू, महफूज और आसिफ फर्जी बिल देते थे। इस बिल में 50 हजार रुपये से कम कीमत की दोयम दर्जे की ईंट दिखाई जाती थी। जबकि ट्रक में एक लाख रुपये के करीब की अव्वल की ईंट भरी जाती थीं। जबकि नियमानुसार ई-वे बिल जारी होना चाहिए था। क्योंकि 50 हजार या उससे ज्यादा कीमत के माल पर ई-वे बिल लगना होता है। इसलिए फर्जी बिल कम कीमत का लगाकर जीएसटी चोरी भी कर रहे थे।
0000000000
लंबे समय से चल रही थीं कागजों में फर्म, 1500 से 2000 रुपये का बिल बनाकर देता है गिरोह
राज्यकर विभाग ने 11 फर्म की छानबीन की थी। जिसमें दो फर्म प्राथमिक स्तर की जांच में सही पाई गई थीं जबकि नौ फर्म संदिग्ध मिली थीं। इसमें तीन फर्म बोगस थीं। जिनका अस्तित्व ही नहीं था। बस कागजों पर दौड़ रही थीं। एसपी का कहना है कि 1500 रुपये से 2000 रुपये में एक ट्रक का बिल गिरोह द्वारा जारी किया जाता था। संभल से हर दिन 100 से ज्यादा वाहन उत्तराखंड ईंट की सप्लाई लेकर रवाना होते हैं। इस तरीके से गिरोह हर दिन सरकार को जीएसटी चोरी कर लाखों रुपये का चूना लगा रहा था।
0000000000
फर्जी बिल और जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना कपिल सिंघल है। वह अपने साथी विकास शर्मा के साथ मिलकर फर्जी बिल तैयार करा रहा था। गिरोह का राजफाश कर दिया है। जो आरोपी भागे हुए हैं उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। राज्यकर विभाग द्वारा भी छानबीन अभी की जा रही है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल