फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kapil and Pooja came first in the 10 km race.

Sambhal News: 10 किमी दौड़ में कपिल और पूजा रहीं अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kapil and Pooja came first in the 10 km race.
चंदौसी के मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात
चंदौसी(संभल)। मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को हर्ष उल्लास के साथ समापन हो गया। समापन के अवसर पर 400 मीटर व 10 किलोमीटर दौड़, रिले दौड़, भाला फेंक, ऊंची कूद आदि का आयोजन महिला व पुरुष वर्ग के बीच हुआ। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग दौड़ में कपिल देव ने प्रथम, पुनीत ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में महिला वर्ग में पूजा प्रथम, सोनी द्वितीय और प्रतीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में मनीष गिरी प्रथम, कपिल देव द्वितीय और विष्णु तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में महिला वर्ग में अदिति शर्मा प्रथम, शिखा द्वितीय व अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में अभय कुमार प्रथम, सतीश द्वितीय व सोनू तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में महिला वर्ग में आरती प्रथम, शिखा द्वितीय और रचना तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर पुरुष वर्ग की रिले दौड़ में अभय, मनीष गिरी, प्रशांत व सतीश प्रथम, सोनू, विष्णु, पुनीत, हेमंत द्वितीय और रोहित, राजन, नितिन व कपिल देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में महिला वर्ग में पूजा, प्रियंका, शिखा व अदिति ने प्रथम, वैष्णवी, अंशी, रचना और आरती द्वितीय व सोनी, तनुजा, शिल्पी, महक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाला फेंक पुरुष वर्ग में प्रिंस प्रथम, मनीष गिरी द्वितीय और रोहित चौधरी तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में महिला वर्ग में आरती प्रथम, माया द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में अमित कुमार प्रथम, सतीश द्वितीय व अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में महिला वर्ग में आरती प्रथम, आफिया द्वितीय और रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम, अभय कुमार द्वितीय व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में यशी चौधरी प्रथम, रश्मि बघेल द्वितीय और रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. अशोक यादव, डॉ. अमोल कंचन, सतीश शर्मा, डॉ. राजकुमार गोयल, ज्ञान सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed