फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwar Yatra: Additional security in Sambhal... surveillance via cameras and drones.

कांवड़ यात्रा : संभल में रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा... कैमरों-ड्रोन से होगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Additional security in Sambhal... surveillance via cameras and drones.
संभल। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले की पुलिस सुरक्षा चक्र मजबूत कर रही है। पुलिस ने शिवभक्तों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाई है। जो जत्थे जिले में प्रवेश करेंगे, उनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शिवभक्तों की सहायता के लिए पुलिस की तैनाती प्रमुख और संवदेनशील इलाके में रहेगी। संभल शहर में जत्थों की अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कार्ययोजना में सीसीटीवी निगरानी, जोनल व्यवस्था, बैरियर और पिकेट शामिल हैं। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। सड़क किनारे गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क सक्रिय किया जा रहा है। संभल कांवड़ यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट, हरिद्वार, अनूपशहर और राजघाट से गंगाजल लेकर आते हैं।
विज्ञापन

वे विभिन्न मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती जिलों की सीमा से जुड़े थाना पुलिस कैमरे दुरुस्त करा रही है। साथ ही जत्थों के साथ ही पुलिसकर्मी भी चलेंगे। बिजली और पीडब्ल्यूडी से समन्वय बनाकर अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने सड़क किनारे लगे खंभे को कवर करना शुरू किया
विद्युत निगम के एक्सईएन रघुनाथ मित्तल ने बताया कि सड़क किनारे के सभी बिजली खंभों को पॉलिथीन से ढका जा रहा है। ताकि कांवड़ियों के जत्थों के लिए कोई खतरा पैदा न हो। यह सुरक्षा इसलिए ज्यादा मजबूत की जा रही है, क्योंकि इस समय बारिश हो रही है और ऐसे में करंट का खतरा ज्यादा रहता है। हालांकि इसके बाद भी टीम सक्रिय रहेगी। ताकि कांवड़ियों के जत्थे को समस्या का सामना न करना पड़े।

शिवभक्तों के पैरों में नहीं चुभेंगे कंकड़
जिले के कई प्रमुख मार्गाें पर गहरे और बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरने का काम तेजी से चल रहा है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि जिन मार्गों से कांवड़ियों के जत्थे गुजरने हैं, वहां गड्ढे भरने का काम चल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले भरवा दिया जाएगा। इसके बाद शिवभक्तों के आवागमन में कोई समस्या नहीं होगी।

जिले के बॉर्डर के थानों की पुलिस सक्रिय
कैलादेवी, नखासा, हजरतनगर गढ़ी, रायसत्ती और असमोली थाना पुलिस सक्रिय है। ये थाने सीमावर्ती जिलों की सीमा से जुड़े हैं। रास्तों की ओर घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जा रहे हैं। यह कदम यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उठाया गया है। इससे यात्रा के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। जिससे जत्थों को समस्या का सामना न करना पड़े।

कांवड़ियो के जत्थों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी निगरानी रहेगी। जिले से जाने वाले जत्थों की भी जानकारी रहेगी और जो जत्थे जिले में प्रवेश करेंगे उनकी पूरी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद ली जाएगी। यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह दुरूस्त रखने के इंतजाम किए गए हैं।

कृष्ण कुमार बिश्नोई,एसपी
सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली निगम से भी सड़क के सभी खंभे पॉलीथीन से ढकने के लिए कहा गया है। ताकि कांवड़ियों के लिए कोई खतरा न खड़ा हो। बाकी व्यवस्थाओं को भी दुरूस्त कराया जा रहा है।
अंकित खंडेलवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed