फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalyan Singh became the president of Tehsil Bar Association and Dilip became the secretary

Sambhal News: तहसील बार एसोसिएशन के कल्याण सिंह अध्यक्ष और दिलीप बने सचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh became the president of Tehsil Bar Association and Dilip became the secretary
चंदौसी तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव का स्वागत करते समर्थक। संव
चंदौसी(संभल)। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बार सभागार में बृहस्पतिवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। तहसील बार एसोसिएशन के कल्याण सिंह अध्यक्ष व दिलीप कुमार सचिव बने। केवल सचिव पद पर चुनाव हुआ। अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। इस दौरान समर्थकों ने फूल मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य राकेश कुमार गुप्ता, संतोष सैनी, महेश चंद्र वार्ष्णेय, फजलुर्रहमान, अशोक कुमार शर्मा, सियाराम मौर्य की देखरेख में बार रूम में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सचिव पद के लिए मतदान हुआ। साढ़े तीन बजे से मतगणना हुई। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि सचिव पद के लिए दिलीप कुमार और मुकेश कुमार सिंह के बीच चुनाव हुआ। इसमें कुल 246 वोट में से 242 वोट पड़े। प्रत्याशी दिलीप कुमार को 153 वोट मिले। जबकि प्रतिद्वंदी मुकेश पाल सिंह को 88 वोट मिले। 01 वोट निरस्त हुआ। इस प्रकार दिलीप कुमार 65 वोटों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए कल्याण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए धनवीर सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चिरंजी लाल राणा, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यवीर सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विजय पाल सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अलीशेर खां, जहीर आलम, शिव कुमार, मो. खालिद सैफी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सौरभ कुमार सिंह, मनवीर सिंह, दीपक कुमार, दारा सिंह, अंकित कुमार, रामसेवक सिंह को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
संयुक्त बार एसोसिएशन की दायर याचिका पर सहमति जताई
बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व सचिव तीरथ राज यादव ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपद बार एसोसिएशन को निर्गत कारण बताओ नोटिस के बाबत विधिक विकल्प तलाशने के लिए उच्च न्यायालय नई दिल्ली के समक्ष संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश लखनऊ ने एक संयुक्त याचिका दायर की थी। चंदौसी बार एसोसिएशन की ओर से पैरवी करने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed