फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalki temple will become recognized in the world

Sambhal News: दुनिया में पहचान बनेगा कल्कि मंदिर

Thu, 20 Feb 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kalki temple will become recognized in the world
ऐंचोड़ा कंबोह ​स्थित क​ल्कि धाम में मंचासीन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री द - फोटो : संवाद
संभल। श्री कल्कि धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब तीन घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं। उन्होंने गर्भगृह में पूजन के बाद कहा कि कहा कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए 18 वर्ष तक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संघर्ष किया है। यह बड़ा संघर्ष है। अब यहां भगवान का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कलियुग में अवतरण होने वाले भगवान कल्कि के धाम का बीते वर्ष शिलान्यास किया था। कहा कि उन्हें पहले मालूम नहीं था कि भगवान कल्कि का अवतार संभल में होगा। जिस वजह से मंदिर के शिलान्यास में शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन शिलान्यास के बाद में जब जानकारी हुई तो शिलान्यास में न आने पाने का अफसोस हुआ, लेकिन अब यहां पूजन का सौभाग्य प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि का मंदिर का निर्माण ऐसे ही नहीं हो रहा है। इसके लिए पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम की प्रशंसा की। कहा कि मंदिर के शिलान्यास के लिए आचार्य ने काफी संघर्ष किया है। उनके संघर्ष का नतीजा है कि यहां पर आज भगवान का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। जो देश ही नहीं दुनियाभर में भारत की पहचान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराण और ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान संभल में अवतार लेंगे : आचार्य सुधांशु
कार्यक्रम में मौजूद आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद श्री कल्कि धाम का शिलान्यास हुआ है। अब इस मंदिर का भव्य निर्माण होना है। यह मंदिर दुनियाभर में पहचाना जाएगा। कहा कि पुराण और ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि भगवान संभल में अवतार लेंगे। कहा कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने काफी संघर्ष किया है।
सनातन सत्य, संस्कार और संस्कृति का भंडार : सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन ने विश्व को शांति का संदेश दिया है। सनातन सत्य, संस्कार और संस्कृति का भंडार है। कहा कि श्री कल्कि धाम का भव्य निर्माण होगा और दुनियाभर में पहचान बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन को मजबूत किया है। यह युगपरिवर्तन के अध्याय का प्रारंभ है।
उपराष्ट्रपति का संदेश आचार्य ने सुनाया
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा भेजा गया संदेश मंच से सुनाया और उनका आभार जताया। आचार्य ने कहा कि दुनिया का पहला मंदिर होगा, जहां भगवान के सभी दस अवतार के गर्भगृह होंगे। भगवान के अवतरण से पहले भगवान कल्कि का मंदिर स्थापित किया जा रहा है।

यह भी रहे मौजूद
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामथ, फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर, कवि मनोज मुंतशिर, फिल्म अभिनेता जैकी भगनानी, भाजपा नेता राजेश सिंघल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, कुलदीप चाहल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बिरलेश यादव, संजय सांख्यधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed