{"_id":"67326f128800344475022446","slug":"kalki-mahotsav-concludes-with-recitation-of-sunderkand-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116361-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सुंदरकांड के पाठ के साथ कल्कि महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सुंदरकांड के पाठ के साथ कल्कि महोत्सव का समापन
Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम के महोत्सव का सोमवार की रात सुंदरकांड के साथ समापन किया गया। समापन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री कल्कि भगवान का जयघोष किया और जल्द प्रकट होने की कामना की। सोमवार की सुबह में समापन महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें साधु संतों के अलावा कल्कि भक्तों ने आहुतियां दीं।
शाम के समय हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कल्कि धाम के निर्माण को सौभाग्य की बात कहा। कहा कि कलियुग में भगवान संभल की धरा पर अवतरित होंगे यह सभी कल्कि भक्तों के लिए सौभाग्य की बात है। आगे कहा कि शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संबोधित करते हुए कहा कि जो सपना 18 वर्ष पहले देखा था वह साकार हो गया है। यह मंदिर दुनियाभर की आस्था का केंद्र बनेगा। समापन के पहले सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
15 दिसंबर को शिलादान दिवस, 19 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा
कल्कि महोत्सव के समापन पर श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 15 दिसंबर को शिलादान दिवस मनाया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान भी शिलादान की गई हैं। इसी तरह 15 दिसंबर को भी शिलादान दिवस मनाया जाएगा। आगे कहा कि 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें भी श्रद्धालु शामिल होंगे। संवाद