{"_id":"68dd86da92f4f033d409f83b","slug":"kalki-festival-begins-at-shri-kalki-dham-offerings-are-made-in-the-yagna-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-127608-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री कल्कि धाम पर कल्कि महोत्सव शुरू, यज्ञ में दी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री कल्कि धाम पर कल्कि महोत्सव शुरू, यज्ञ में दी आहुतियां
Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
असमोली (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में बुधवार को दुर्गा नवमी पर यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार सत्यानंद कृष्णम ने कराया। मुख्य यजमान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कन्या पूजन के बाद सामूहिक रूप से व्रत पारायण किया गया।
आचार्य ने कहा कि कलियुग के पूर्णावतार श्री कल्कि नारायण मां वैष्णवी का वरण करेंगे, जो सतयुग से आज तक प्रतीक्षारत होकर त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान हैं। यहीं मां वैष्णवी पद्मा रूप में भगवान का वरण करेंगी। कहा कि मां की स्तुति के बिना किसी भी प्रकार की भगवत पूजा अधूरी ही है। नवरात्र के यह नौ दिन तो मां की आराधना के लिए विशेष हैं। आचार्य ने श्री कल्कि महोत्सव की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से नौ दिसंबर तक कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री कल्कि महोत्सव इस बार 9 दिवसीय होगा। श्री कल्कि महोत्सव का विशेष आकर्षण श्रीमद् जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मुखारविंद से उद्घोषित श्री रामकथा का श्रवण होगा। इस अवसर पर सुधीर चाहल, मुनिदेव त्यागी, लवकुश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रभा चौधरी, पूजा अग्रवाल, हेमंत सिंह आदि रहे।