{"_id":"686047616532ad76ea0cd355","slug":"kalash-yatra-was-carried-out-before-the-11-kundiya-maha-yagya-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121100-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 11 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 11 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
धनारी। गांव कृतिया के प्राचीन शिव मंदिर पर शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से 11 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व पीले वस्त्र धारण की हुई महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में गायत्री परिवार के सदस्य व श्रद्धालु अनुशासित ढंग से शंख ध्वनि के साथ गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए चल रहे थे। वहीं, अलग-अलग गांव से आए गायत्री परिवार के सदस्य कलश यात्रा में गुरुदेव के सिखाए सूत्र वाक्य लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के मुख्य चौराहे व गलियों से होते हुए शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां विधिविधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ की स्थापना की गई।
देर शाम मंदिर परिसर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरज पाल सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, राजू शर्मा, ज्योति कुमारी, देव कुमार, नेक सिंह, शिशुपाल, विनोद कुमार राघव, सूरजपाल राघव, मुक्तावली सिंह राघव, सर्वेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।