फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kaila Devi Police Station Head Lokendra Line present, Sandeep Kumar is the new Police Station Officer.

Sambhal News: कैला देवी थानाध्यक्ष लोकेंद्र लाइन हाजिर, संदीप कुमार नए थानेदार

Sun, 19 Nov 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kaila Devi Police Station Head Lokendra Line present, Sandeep Kumar is the new Police Station Officer.
संभल। कैला देवी थानाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इनके स्थान पर एसपी के पीआरओ रहे संदीप कुमार नए थानाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा कई निरीक्षक व वरिष्ठ उप निरीक्षक और सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को लाइन से अपराध शाखा चंदौसी, नरेंद्र त्यागी को डीसीआरबी, हारून खान को अपराध शाखा संभल, अनुज तोमर को कानून व्यवस्था संभल, हरीश कुमार को निरीक्षक अपराध असमोली, गजेंद्र को अपराध शाखा, वीरपाल को अपराध शाखा धनारी, अखिलेश गंगवार को अपराध शाखा गुन्नौर, संदीप राज सिंह सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक, जयपाल सिंह अपराध शाखा रजपुरा, बाबूराम गौतम को बाचक एसपी बनाया है। उप निरीक्षक अशोक कुमार को देहपा चौकी प्रभारी, महेशपाल को बहजोई क्लेक्ट्रेट बहजोई चौकी, राजेंद्र सिंह को धनारी भेजा गया है। रोशन सिंह को चंदौसी, संदीप को मंडी चौकी चंदौसी, रूकमपाल सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक असमोली, श्रवण कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक संभल, सुभाषचंद्र को वरिष्ठ उप निरीक्षक हयातनगर बनाया गया है। इसके अलावा कई उप निरीक्षकाें के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed