फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kabaddi: Berni became the winner in the competition of boys and girls category

Sambhal News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Berni became the winner in the competition of boys and girls category
कुढ़फतेहगढ़ के गांव अल्हैदादपुर चंपू में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खो - खाे प्रतियोगिता में भा - फोटो : शहर में दरीबा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
चंदौसी(संभल)। न्याय पंचायत बेरनी और न्याय पंचायत अल्हैदादपुर चंपू में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के खो-खो, कबड्डी, लंबी व ऊंची कूद, दौड़ आदि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर स्तर की कबड्डी में बेरनी न्याय पंचायत की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को न्याय पंचायत बेरनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत एआरपी कविता शर्मा व एआरपी अंकित शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर स्तर की खो-खो और कबड्डी के बालिका वर्ग में बेरनी की टीम विजयी रही। लंबी व ऊंची कूद में क्रमश: बेरनी की देवकी व दुर्गा विजयी रही। साथ ही 100 दौड़ में बेहटाखास की यामिनी और 200 मीटर दौड़ में बेरनी की मधुबाला ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालक वर्ग की जूनियर स्तर की खो-खो और कबड्डी के बालक वर्ग में बेरनी की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की लंबी व ऊंची कूद में क्रमश: बेरनी के विपिन व अर्पित विजयी रहे। साथ ही, बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में क्रमश: बेरनी के अनुराज व विपिन प्रथम स्थान पर रहे। प्राइमरी स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भगतपुर मिर्जा के रवि और 100 मीटर दौड़ में रतनपुर के संजय विजयी रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में भगतपुर के रवि और खो - खो व कबड़ी में बेरनी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी स्तर के बालिका वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में क्रमश: बेरनी की कुमारी होशियार और पूजा यादव ने बाजी मारी। इसी क्रम में लंबी कूद में बेहटाखास की रूबी और खो-खो व कबड्डी में बेरनी की टीम विजयी रही।
इस अवसर पर नोडल संकुल प्रभारी मुहम्मद हफीज, अमित कुमार, अनुज सिंह, सुरिति देवी, प्रेमपाल, अरविंद कुमार, हिमांशु वार्ष्णेय, स्वप्निल गुप्ता, अमन दीक्षित, जय प्रकाश यादव, विनीत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
--------------
अल्हैदादपुर चंपू में भी हुई खेलकूद प्रतियोगिता
चंदौसी। न्याय पंचायत असालतपुर जारई के संविलियन विद्यालय अल्हैदादपुर चंपू में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में क्रमश: अल्हैदादपुर चंपू की वंशिका व प्रज्ञा और 200 मीटर में कोकावास की अलीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में लंबी कूद में गणेशपुर की भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गणेशपुर के विशाल और 100 व 200 मीटर दौड़ में क्रमश: कोकावास के शिवम और अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में फतेहपुरडाल के गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अल्हैदादपुर चंपू की हंसमुखी, 200 मीटर में रहोली की सोफिया और 400 मीटर में अल्हैदादपुर की हंसमुखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में अल्हैदादपुर-चम्पू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशहालपुर के कपिल, 200 मीटर में काजी विचेटा के शानेआलम और 400 मीटर दौड़ में खुशहालपुर के चंद्रकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed