फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Junk warehouse fire

आबादी के बीच गोदाम में लगी आग, फैली दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Junk warehouse fire
चंदौसी के जारई गेट लाल मस्जिद के पास कबाड़ी के गोदाम में लगी आग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। जारई गेट में लाल मस्जिद के पास कबाड़ी के गोदाम में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर करीब 2.45 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जारई गेट निवासी जायद उर्फ पप्पू का कबाड़ी का काम है। लाल मस्जिद के पास उनका गोदाम है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान दोपहर करीब 2.20 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। इस दौरान मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे नमाजियों ने गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर जायद को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर जायद भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। गोदाम के अंदर मेंथा आयल से भीगी लकड़ी, प्लास्टिक व लोहे आदि सामान होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा कबाड़ी का सभी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम स्वामी जायद ने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed