{"_id":"69b31ccef569e8de950afcd4","slug":"jungle-tourist-takes-teenager-from-gang-hostage-four-pieces-on-report-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127605-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जंगल ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जंगल ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर रिपोर्ट
Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार चार युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवक का लग्न समारोह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी का परिवार भी सम्मिलित था। किशोरी के पिता दिल्ली में रहते हैं। परिवार के अन्य लोग समारोह में गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान बुधवार की रात 12 बजे करीब चार युवक किशोरी को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर कर गांव के बाहर जंगल में ले गए तथा दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपियों ने खुद ही किशोरी के चचेरे भाई को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। जानकारी पाकर बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी के पिता गांव पहुंचे।
विज्ञापन
पिता पीड़िता को लेकर थाना बनियाठेर पहुंचे तथा लिखित रूप में तहरीर देकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने विवेक, गौरव, अमन व शिवा के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को भेज कर जानकारी की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।