फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Juice seller's head was broken for not giving a glass to drink, injured

शराब पीने के लिए गिलास न देने पर जूस विक्रेता का सिर फोड़ा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Juice seller's head was broken for not giving a glass to drink, injured
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए गिलास न देने पर युवक ने जूस विक्रेता के सिर में ईंट मार दी। सिर में ईंट लगने से जूस विक्रेता गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुुकानदार को असमोली के सीएचसी भर्ती कराया और युवक को थाने ले गई। शुक्रवार की रात्रि साढ़े 8 बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में शराब पीने के लिए युवक ने जूस विक्रेता से गिलास मांगा तो उसने मना कर दिया। गिलास न देने पर युवक क्रोधित हो गया और गाली गलौज करने लगा। जूस विक्रेता ने इसका विरोध किया तो युवक ने जूस विक्रेता के सिर में ईंट मार दी। इसमें जूूस विक्रेता कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भर्ती कराया। साथ ही युवक को थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed