फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jugaad vehicle overturns after colliding with pickup, student dead, five injured

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से पलटा जुगाड़ वाहन, छात्र की मौत, पांच घायल

Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jugaad vehicle overturns after colliding with pickup, student dead, five injured
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार की देर शाम पिकअप ने जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में गांव फतेहपुर निवासी छात्र इंद्रजीत (14) की मौत हो गई। जबकि पांच किशोर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया है। जबकि वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी मदनलाल प्रजापति का बेटा इंद्रजीत मंगलवार को गांव निवासी सुमित (15) पुत्र हरपाल सिंह, वीरपाल (10) पुत्र कुमरपाल, देवेंद्र कुमार (12) पुत्र नेमसिंह, प्रशांत कुमार (13) पुत्र महेंद्र व प्रकाश (15) पुत्र राजेंद्र के साथ जुगाड़ वाहन से गांव बैरपुर सामान खरीदने गया था। वहां से देर शाम वापस लौटते समय बैरपुर गांव से निकलते ही ईंट प्लांट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप चालक ने जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। जिससे जुगाड़ वाहन सड़क पर पलट गया। जिसमें सभी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पिकअप और जुगाड़ वाहन को कब्जे में लिया है। मृतक इंद्रजीत क्षेत्र के घोंसली रामसहाय जन प्रिय स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मां गीता देवी, भाई अवधेश कुमार, बहन लवी का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed