{"_id":"679b1c6b6e02143d2f0ca415","slug":"judicial-inquiry-commission-team-reached-sambhal-recorded-statements-of-doctors-who-treated-the-injured-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal violence: न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची संभल, घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सकों के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal violence: न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची संभल, घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सकों के दर्ज किए बयान
Thu, 30 Jan 2025 12:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:00 PM IST
सार
संभल हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम बृहस्पतिवार को पहुंची। टीम ने घायलों का मेडिकल करने वाले डॉक्टरों समेत अन्य लोगों के बयान भी लिए हैं। आयोग शाम चार बजे तक शहर में रहेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शहर में पहुंची। आयोग की टीम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। टीम चार बजे तक संभल में रहेगी। न्यायिक जांच आयोग के सचिव की ओर से बताया गया है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी अगर किसी व्यक्ति को देनी है तो वह दे सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा बवाल में घायल पुलिसकर्मियों और आम लोगों का मेडिकल करने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई भीड़ में शामिल लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी। इसमें घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल हुआ था। न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा आयोग के अध्यक्ष हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन