फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Judicial Commission reached Sambhal... 400 people involved in violence identified

Sambhal News: न्यायिक आयोग संभल पहुंचा... हिंसा में शामिल 400 लोगों की हुई पहचान

Mon, 02 Dec 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Judicial Commission reached Sambhal... 400 people involved in violence identified
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा अफसरों से जानकारी ली। आयोग की टीम जामा मस्जिद भी गई और वहां मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस बीच कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि हिंसा के जिम्मेदारों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। अब तक 400 लोगों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा और सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन संभल पहुंचे। जबकि सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन नहीं पहुंचे। टीम सबसे पहले जामा मस्जिद के उस इलाके में पहुंची, जहां 24 नवंबर को बवाल हुआ था। मस्जिद के आसपास घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पुलिस और भीड़ में झड़प हुई थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बवाल की जानकारी बिंदुवार दी। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने आयोग की टीम को भीड़ के एकत्र होने और बवाल के बाद लौटने वाले रास्ते दिखाए। बाद में टीम लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची और अधिकारियों से बातचीत करने के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायिक जांच आयोग की टीम ने अभी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। टीम दोबारा आएगी और बयान दर्ज करने के साथ अन्य कार्रवाई पूरी करेगी। टीम ने जो सवाल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से किए गए, उनका जवाब दिया है। मस्जिद कमेटी से भी टीम ने बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

टाइमलाइन

सुबह 10: 30 टीम संभल कोतवाली पहुंची।



सुबह 10: 40 बजे जामा मस्जिद के पीछे बवाल वाले स्थान को देखा।



सुबह 10: 55 बजे जामा मस्जिद में टीम दाखिल हुई।



सुबह 11 बजे टीम मस्जिद से बाहर निकल आई। कोतवाली के लिए चली गई



सुबह 11: 15 बजे नखासा तिराहा पहुंची, 10 मिनट घटनास्थल देखा।



सुबह 11: 30 बजे हिन्दूपुरा खेड़ा टीम पहुंची।



सुबह 11: 45 तक घटनास्थल की जानकारी ली।



सुबह 11: 55 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस टीम पहुंची।



दोपहर 12: 30 बजे एएसपी कार्यालय के लिए टीम रवाना हो गई।
000
दो माह तक चलेगी जांच, घटना की तह तक पहुंचा जाएगा
आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा ने संभल से जाते हुए मीडियो से कहा कि यह जांच अभी दो महीने तक चलेगी। घटना की तह तक पहुंचा जाएगा। अभी आयोग की टीम ने घटना की प्राथमिक जानकारी हासिल की है और घटनास्थल का मुआयना किया है। जिससे स्थिति को समझा जा सके। अभी तो अधिकारी व आम लोगों के बयान दर्ज होने के साथ ही अन्य कार्रवाई को पूरा किया जाना बाकी है। इसके चलते ही दो महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed