{"_id":"6a49745bf696a93d0903973d","slug":"joyful-cries-echoed-at-chandausi-station-a-woman-gave-birth-to-a-baby-girl-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130683-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही चंदौसी स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और महिला स्टाफ ने तत्काल मदद पहुंचाई। प्लेटफॉर्म पर ही महिला स्टाफ की मौजूदगी में सुरक्षित प्रसव कराया गया, जहां महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को बेहतर देखभाल के लिए सीएचसी भेज दिया गया।
मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के गांव नया पुरा खिरिया निवासी अरविंद सिंह तोमर बरेली में आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी रामा तोमर के साथ बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुरैना जा रहे थे। ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर अरविंद सिंह तोमर ने रेलवे स्टाफ को सूचना देकर तत्काल सहायता मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
महिला हेड कांस्टेबल निशु और महिला कर्मचारी सावित्री देवी तत्काल मौके पर पहुंचीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन के चंदौसी स्टेशन पहुंचने पर एस-1 कोच से प्रसूता को सावधानीपूर्वक प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। महिला स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए प्रसूता की हरसंभव मदद की, जिसके दौरान प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को परिजनों और महिला स्टाफ के साथ सीएचसी चंदौसी भेजा गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे की टीम सक्रिय हो गई। महिला कर्मचारी और एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रसूता को सुरक्षित ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। महिला स्टाफ की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए सीएचसी भेज दिया गया।