{"_id":"62128b429fd8da3bae67964f","slug":"jewelry-cash-theft-by-breaking-the-locks-of-policemen-s-deserted-houses-chandausi-news-mbd419447240","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के सूने मकान के ताले तोड़ जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के सूने मकान के ताले तोड़ जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में चोरों ने पुलिसकर्मियों के सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच पीड़ित से जानकारी की। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
बदायूं चुंगी के पास स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी रामवीर सिंह अपनी पत्नी सरोज के साथ रहते हैं। उनके दो पुत्र सचिन व सनी पुलिस में हैं और दूसरे जिले में तैनाती है। पांच दिन पूर्व सरोज अपने बड़े पुत्र सचिन के यहां बिजनौर गई हुईं थीं। यहां केवल उनके पति रामवीर सिंह रह गए थे। रविवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे रामवीर सिंह मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किसी कार्य गांव बमनपुर चले गए।
दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पड़ोसी मान सिंह ने सचिन को फोन पर सूचना दी कि मकान के मेन गेट के ताले टूटे पड़े हैं। सचिन ने घटना से अपने पिता को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलने पर दोपहर करीब ढाई बजे रामवीर अपने घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। रामवीर सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की लौंग, 25 हजार रुपये व एलईडी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच पीड़ित से जानकारी की। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।