फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewelry, cash and rifle cartridges stolen from house in broad daylight in Asmoli

Sambhal News: असमोली में दिनदहाड़े घर से जेवर, नकदी व राइफल के कारतूस चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash and rifle cartridges stolen from house in broad daylight in Asmoli
संभल। असमोली थाना इलाके के गांव सैदपुर जसकौली में रविवार को दिनदहाड़े जेवर, नकदी व कारतूस की चोरी हुई है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित हितेश ने बताया कि वह अपने पिता सतपाल व पत्नी नीरज व बेटे प्रियांशु के साथ गांव में ही राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए गए थे। इस बीच उनके घर में चोर घुस गए। घर के बाहर हितेश की माता संतोषी सो रही थी।
विज्ञापन

उन्हें चोरी होने का पता नहीं चला। सत्संग से वापस घर पहुंचे तो 12 तोले सोना, 35 हजार नकदी व 50 राइफल के कारतूस गायब थे। पीड़ित के अनुसार करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि आसपास तलाश की लेकिन चोरों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रथम द्ष्ठता मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed