{"_id":"654e924378443e9f4c0a2c98","slug":"jewelery-stolen-from-womans-bag-in-roadways-bus-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-4194-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवर चोरी
Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं जा रही मुरादाबाद की महिला के बैग से चंदौसी में उचक्के ने जेवर पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मुरादाबाद के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी तुमुल शाक्य पत्नी सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को रोडवेज बस से बदायूं के गांव भोजपुर परिवार के साथ जा रही थी। चंदौसी पहुंचने पर एक युवक उसका बैग लेकर एक युवक जाने लगा। उसने आंबेडकर मूर्ति से पहले युवक के हाथ से बैग छीन लिया था। युवक के जाने के बाद उसने बैग चेक किया। बैग में रखा जेवर का बॉक्स गायब था। जिसमें गले का हार, हाथ की चूड़ी, कान के झुमके आदि जेवर थे। बृहस्पतिवार को महिला ने चंदौसी कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।