{"_id":"5a2ee8484f1c1b4e718b8996","slug":"jeans-tailor-died-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में बुखार से जींस कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में बुखार से जींस कारीगर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
doctor and patient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहां प्रदूषित पानी प्रभावित गांवों में कैंसर से मौतें हो रही हैं वहीं संभल जिले के बाकी इलाकों में बुखार समेत दूसरी बीमारियों का प्रकोप है। सिरसी में बुखार से जींस कारीगर ने दम तोड़ा है। उसे दो दिन पहले बुखार आया था प्लेटलेट्स घटे। परिजन उसे उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल लाए। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।
सिरसी के शर्की मोहल्ला निवासी जींस कारीगर फुरकान (20) को दो दिन से बुखार आ रहा था। उसके परिजन सोमवार को संभल के निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। फुरकान का उपचार शुरू कराया। डाक्टरों ने कहा कि इसके प्लेटलेट्स कम हैं और डेंगू जैसे लक्षण हैं। इसके बाद जब हालत नहीं सुधरी तो उसे मुरादाबाद रेफर किया गया लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक के पिता मंगनरजा ने बताया कि डाक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताए गए थे। इसके बाद हम उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे पर उसे बचाया नहीं जा सका।