{"_id":"64c0252d9cddca6e51002c77","slug":"jeans-artisans-body-was-found-on-july-9-had-gone-missing-from-home-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1042-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जींस कारीगर का था नौ जुलाई को मिला शव, घर से हो गया था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जींस कारीगर का था नौ जुलाई को मिला शव, घर से हो गया था लापता
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर 9 जुलाई को मिले शव की शिनाख्त बदायूं के बिल्सी अंतर्गत मोहल्ला खजूर वाली मस्जिद निवासी फरदीन पुत्र मोबीन के रूप में हुई है।
मंगलवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक पांच मई को घर से नाराज होकर चला गया था। काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। 15 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जगह जगह पोस्टर लगा रहे थे। जिससे पता चल सके।
मंगलवार को बदायूं रोड पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने 9 जुलाई को इस हुलिए का शव मिलने की जानकारी दी थी। कपड़ों से औ शरीर के हुलिए से पहचान की गई है। बताया कि युवक जींस कारीगर था और अपने आठ भाइयों में आठवें नंबर का था। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार पंवार ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।