फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB driver dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
JCB driver dies due to collision with unknown vehicle
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी में सड़क हादसे में जेसीबी चालक की मौत होने के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : SAMBHAL
रजपुरा थाना क्षेत्र के सैतुआ-भिरवाटी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के अज्ञात वाहन के चालक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, उसे जबतक अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मृत युवक नोएडा में जेसीबी चलाता था। वह एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन

हिरौनी निवासी भीकम सिंह (30) पुत्र राजवीर सिंह रविवार की दोपहर कस्बा गवां में साप्ताहिक बाजार सामान खरीदने के लिए बाइक से गए थे। शाम चार बजे करीब घर लौटने के दौरान सैतुआ-भिरवाटी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि भीकम सिंह नोएडा में रहकर जेसीबी चलाने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले ही वो गांव लौटे थे। रविवार को साप्ताहिक बाजार से सामान लेने निकले थे। पता चला मृत भीकम इकलौती संतान थे, उन्होंने दो शादियां की थी। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे चार बच्चों के साथ पत्नी अमलेश और रूपवती को छोड़ गए है। दोनों पत्नी व बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से मां सुदामा देवी भी बेसुध थी। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के सदस्यों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed