{"_id":"68780333e9d118497b028f2d","slug":"jcb-driver-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121541-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की मौत
Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। संभल-चंदौसी रोड पर गांव जनेटा के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी जेसीबी चालक कपिल (22) की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर आक्रोश जताया है।
गांव मऊ अस्सू निवासी विजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा कपिल जेसीबी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे कपिल गांव जनेटा में जेसीबी चलाने के रुपये लेने गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव के बाहर ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक उसकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर नरौली पुलिस चौकी इंचार्ज संजय शर्मा मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को फोन किया। करीब आधा घंटा बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो चौकी इंचार्ज घायल को अपनी कार से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां कमलेश और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता का आरोप है कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद उसके बेटी की जान बच जाती। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।