फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jama Masjid Committee can file a petition in the High Court by Wednesday: Zafar

जामा मस्जिद कमेटी बुधवार तक हाईकोर्ट में दायर कर सकती है याचिका : जफर

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jama Masjid Committee can file a petition in the High Court by Wednesday: Zafar
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी बुधवार तक हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर सकती है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि वह याचिका को लेकर वरिष्ठ वकीलों से मंथन कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर याचिका दायर की तैयारी पूरी हो गई है।
जफर अली ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवंबर को जामा मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए कहा था। लिहाजा अब हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर ली गई है। 19 नवंबर को संभल जिले के सिविल जज सीनियर डिवीजन की चंदौसी स्थित कोर्ट में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए वाद दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद ही जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें मस्जिद का सर्वे कराने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और जामा मस्जिद कमेटी से अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed