{"_id":"629e6538f84fc179810cb618","slug":"jalnigam-cut-bsnl-cable-while-digging-the-road-chandausi-news-mbd430595923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खुदाई करते जलनिगम ने बीएसएनएल का केबिल काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खुदाई करते जलनिगम ने बीएसएनएल का केबिल काटा
विज्ञापन
चंदौसी। पेयजल पाइप लाइन बिछाने को जलनिगम द्वारा मोहल्ला लोधियान में सड़क की खुदाई के दौरान बीएसएनएल का केबिल कट गया। जिससे 75 उपभोक्ताओं की नेटवर्किंग कनेक्टिविटी ठप हो गई। मौके पर बीएसएनएल एसडीओ भी पहुंच गए और जलनिगम के ठेकेदार से नाराजगी व्यक्त की। एसडीओ का आरोप है कि शहर में आधा दर्जन स्थानों पर बीएसएनएल का केबिल काटकर ऊपर से मिट्टी डाल दी है। जिससे पता नहीं चल पा रहा है कि केबिल कहां से कटा है। इस समय शहर के 150 उपभोक्ताओं को कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है।
शहर में जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन डालने को जलनिगम के ठेकेदार द्वारा सड़कों की खुदाई की जा रही है। रविवार की रात मोहल्ला लोधियान में पेयजल पाइपलाइन डालने को जेसीबी सी सड़क की खुदाई की जा रही थी। तभी बीएसएनएल का 200 पेयर का केबिल कट गया। इस केबिल से 75 नंबर संचालित थे। केबिल कटने से उपभोक्ताओं की कनेक्टिविटी ठप हो गई। सोमवार की सुबह केबिल कटने की जानकारी होने पर बीएसएनएल के एसडीओ विवेक सक्सेना व जेई वरुण कुमार कर्मचारियों के साथ मोहल्ला लोधियान जा पहुंचे। जबकि जेसीबी चला रहा युवक केबिल कटने के बाद से फरार बना हुआ है। एसडीओ व जेई ने जलनिगम के ठेकेदार से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर एक डिमांड नोट जलनिगम के अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके जलनिगम द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल पाइप लाइन डालने को की जा रही खुदाई से अनेक स्थानों पर बीएसएनएल की केबिल कटी हुई है। ठेकेदार के कर्मचारी पाइपलाइन डालने को ऊपर से मिट्टी डाल देते हैं। जिससे केबिल किस स्थान से कटी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। जिससे बीएसएनएल के कर्मचारियों को जगह-जगह खुदाई करके कटी केबिल को ढूंढना पड़ता है। जबकि केबिल कटने से उपभोक्ताओं की कनेक्टिविटी ठप होने के बाद शिकायतें आनी शुरू हो जाती है। वर्तमान में 150 कनेक्शनों की कनेक्टिविटी फेल है। जिससे बीएसएनएल के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
----
इन स्थानों पर कटी है बीएसएनएल की केबिल
चंदौसी। पिछले काफी समय से जलनिगम के ठेकेदार द्वारा शहर में पेयजल पाइपलाइन डाली जा रही है। जिससे बदायूं चुंगी, खुर्जा गेट, पुराना बाईपास मार्ग, घंटाघर, पुरानी पैठ, लाठी बाजार, जवाहर रोड तथा मोहल्ला लोधियान में बीएसएनएल केबिल कटी हुई है। क्योंकि ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी डाल दी जाती है। जिससे केबिल कटने के स्थान की जानकारी नहीं हो पाती। केबिल कटने के स्थान को खोजने में बीएसएनएल के कर्मचारियों को जगह-जगह खुदाई करके कटी केबिल ढूंढनी पड़ती है।