{"_id":"611185c18ebc3e7a621cfb37","slug":"jalabhishek-took-place-on-the-pagodas-on-the-third-monday-of-sawan-chandausi-news-mbd3987390181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ के गांव छाबड़ा स्थित झारखंड शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़/नरौली। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। भक्तों का सुबह से ही शिव मंदिरों पर पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया। बारिश होने से मंदिरों पर श्रद्धालु कम ही पहुंचे।
सोमवार को सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मुंसिफ मार्ग स्थित शिव मंदिर सहित गांव मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही विधा विधान से पूजा-अर्चना कर घर-परिवार के सुख की कामना की।
सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुई बारिश से भक्त गण कम संख्या में मंदिर पहुंचे। उन्होंने घरों में ही पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। वहीं कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर व छाबड़ा स्थित झारखंड धाम शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और भक्तों ने शिव मंदिर पहुंच जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही भक्त गणों का शिव मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दोनों मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
नरौली के मोहल्ला पीपल वाले मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने पहुंच जलाभिषेक किया। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कर परिवार की खुशियों की कामना की। इसके अलावा कस्बे के साहूकारा स्थित शिव मंदिर, मैन मार्केट में लक्ष्मी नारायण मंदिर, तेली वाले कुआं के शिव मंदिर, संभल मार्ग स्थित शिव मंदिर पर पहुंच जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।