फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jal Nigam's Amrit scheme not implemented, 16 thousand people drinking contaminated water

Sambhal News: परवान नहीं चढ़ी जल निगम की अमृत योजना, दूषित पानी पी रहे 16 हजार लोग

Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam's Amrit scheme not implemented, 16 thousand people drinking contaminated water
संभल। जल निगम की अमृत योजना 2.0 में संभल नगर पालिका के वार्ड-4 और चंदौसी के वार्ड-15 चयनित हैं। दो वर्ष के बाद भी इन वार्डों में अमृत योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। जिसके चलते लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

संभल के वार्ड-4 में करीब 10 हजार की आबादी रहती है। इसमें मलिन बस्ती भी शामिल है। इसी तरह चंदौसी पालिका के वार्ड संख्या 15 में करीब 6 हजार आबादी है। इस आबादी को भी जलापूर्ति का संकट झेलना पड़ता है। संभल में तो कई कई दिन तक पानी की आपूर्ति ही नहीं मिल पाती। जिन परिवारों के घर में सबमर्सिबल लगे हैं वह दूसरे परिवारों की मदद करते हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन पानी का संकट हो जाता है। जब पानी मिलता है तो वह गंदा आता है। कई बार शिकायत की है लेकिन अमृत योजना में चयनित होने का हवाला देकर टाल मटोल कर देते हैं।
विज्ञापन


चंदौसी के वार्ड-15 में आठ दिन से पानी का संकट
चंदौसी पालिका द्वारा नाले की खुदाई कराई जा रही है। इस दौरान पालिका द्वारा पानी की आपूर्ति जिस पाइपलाइन से की जाती है वह फट गया है। इससे करीब 500 लोगों को पिछले आठ दिन से पानी नहीं मिल रहा है। जब मरम्मत होगी तब पानी मिलेगा। सभासद विमलेश यादव ने बताया कि पाइपलाइन फटने की जानकारी मंगलवार को हुई है। जल्द सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे वार्ड में रहती है पानी की किल्लत
संभल पालिका के सभासद महावीर सिंह ने बताया कि उनका वार्ड संख्या 4 काफी बड़ा है। कई मोहल्ले इसमें शामिल हैं। बताया कि पानी का संकट आधे वार्ड में रहता है। कहीं साफ पानी नहीं आता है तो कहीं पानी पहुंच ही नहीं पाता है। अब जलनिगम की टीम सर्वे कर रही है। कब तक वार्ड के लोगों को पानी मिले यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो पानी का संकट लोगों को झेलना पड़ रहा है।


क्या बोले लोग-



पानी कभी आता है कभी नहीं आता है। टीम तो सर्वे कई बार कर चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। गंदा पानी बीमारी का कारण बन रहा है। -ज्योति, आलम सराय।
पानी काफी समय से गंदा आ रहा है। इसलिए ज्यादातर लोगों ने सबमर्सिबल करा लिए हैं। जो लोग सक्षम नहीं है वह गंदा ही पानी पीने के लिए मजबूर हैं। -विनोद कुमार, आलम सराय
पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं की जाती है। जब आपूर्ति की जाती है तो गंदा पानी आता है। समस्या के समाधान की मांग उठाते हैं तो सर्वे किए जाने की जानकारी मिलती है। -रमेश चंद्र, आलम सराय
दो दिन से टीम सर्वे करने के लिए आ रही है। पहले भी कई बार सर्वे किया जा चुका है। बड़ी आबादी को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए। -कौशल, आलम सराय


कोट
संभल और चंदौसी के दो वार्ड अमृत योजना 2.0 में चयनित हैं। इन वार्ड का सर्वे शुरू करा दिया है। एक वर्ष का समय है। इस अवधि में ही कार्य पूरा करना है। इन दोनों वार्ड के लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। -आकाश त्यागी, एक्सईएन, जलनिगम (शहरी क्षेत्र), संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed