फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jal nigam officer suspend in sambhal

महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में जल निगम अधिकारी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
jal  nigam officer suspend in sambhal
संभल। महिला से अश्लील बातें करने समेत अन्य आरोपों में घिरे जलनिगम के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जद में आए राकेश उपमन जलनिगम में सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे लेकिन उनके पास जलनिगम अधिशासी अभियंता का भी प्रभार था।
विज्ञापन

उपमन के निलंबन का आदेश जल निगम के मुख्य अभियंता इंदुकांत श्रीवास्तव की ओर से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में वह गाजियाबाद के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। उपमन 20 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

उपमन के खिलाफ एक महिला ने अश्लील बातें करने, छेड़खानी, अमानत में खयानत के आरोप लगाए थे। बहजोई थाना पुलिस ने इन आरोपों में उनके खिलाफ सात अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया था। महिला की शिकायत पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी की टीम से जांच कराई थी। बाद में जांच रिपोर्ट अपनी संस्तुति के साथ शासन को भेजी थी। इसके बाद ही निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed