फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jackal attacked villagers, seven injured including children

Sambhal News: गीदड़ ने ग्रामीणों पर किया हमला, बच्चों समेत सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacked villagers, seven injured including children
गीदड़ ने ग्रामीणों पर किया हमला, बच्चों समेत सात घायल
विज्ञापन

रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानीबाड़ा में बृहस्पतिवार की देर रात गीदड़ के हमले में सात लोग घायल हो गए। घायलों को रजपुरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रजपुरा क्षेत्र के गांव पानीबाड़ा में जंगल से एक गीदड़ गांव में आ पहुंचा। बृहस्पतिवार की देर रात उसने गांव में आते ही लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने बच्चों समेत सात लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने गीदड़ को शोर मचाकर भगाया। इसके बाद गीदड़ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार गीदड़ के हमले में भावना (12 ), रवि (12), धर्मवीर (25), राजेंद्र (46) , नवल किशोर (50), सोमवती (55) व आराम सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed