{"_id":"653587ebc4d356298b00d487","slug":"iti-chandausi-is-running-on-guest-instructors-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3559-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिथि अनुदेशकों के भरोसे चल रहीं आईटीआई चंदौसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिथि अनुदेशकों के भरोसे चल रहीं आईटीआई चंदौसी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
राजकीय आईटीआई कॉलेज चंदौसी अतिथि अनुदेशकों के भरोसे चल रहा है। कई ट्रेड ऐसी हैं, जिनके अनुदेशक प्रवक्ता ही नहीं हैं। आईटीआई में अनुदेशकों के 27 पद है, जिन पर सिर्फ 14 अनुदेशक ही तैनात हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें भी नियमित रूप से मात्र चार अनुदेशक ही तैनात है। वहीं 10 अतिथि अनुदेशक हैं।
चंदौसी के राजकीय आईटीआई कॉलेज में विभिन्न ट्रेड के 292 छात्र पंजीकृत हैं। इनकी पढ़ाई के लिए 27 अनुदेशकों की आवश्यकता है, लेकिन मात्र 14 ही अनुदेशक है। इनमें भी 10 अतिथि अनुदेशक हैं। कई ट्रेड ऐसी है, जिनमें एक भी अनुदेशक नहीं है। ऐसे में उन छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है, जिन्होंने अपनी इच्छा से ट्रेड ली और उनके अनुदेशक भी नहीं हैं। उनकी अब सही से पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
कॉलेज में 24 ट्रेड हैं। इनमें फीटर, टर्नर, डार्कमैन सिविल, वायरमैन, फॉरमैन के एक-एक अनुदेशक है। इनके अलावा फीटर-एक, ड्राइंग मैथ-एक, इलेक्ट्रेशियन-एक, मोटर व्हीकल-एक, वायरमैन-एक, टर्नर-तीन, मशीनिष्ठ-एक, इलेक्ट्रॉनिक में एक अतिथि कुल दस अतिथि अनुदेशक हैं। वहीं बहुत सी ट्रेड ऐसी है, जिनके कॉलेज में अनुदेशक ही नहीं हैं, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई सही से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
- शासन को रिक्त अनुदेशकों का पद भरने के लिए समय-समय पर पत्र भेजा जाता है, लेकिन वह मांग पूरी नहीं हो पा रही है। अतिथि अनुदेशक भी काफी समय से तैनात हैं। उन्हें के भरोसे आईटीआई संचालित की जा रही है। परेशानी का सामना करना पड़ता है। - एसके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य आईटीआई चंदौसी