फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ISKCON temple to be built at Yamghat Tirtha complex; construction begins.

Sambhal News: यमघट तीर्थ परिसर में बनेगा इस्कान मंदिर, निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
ISKCON temple to be built at Yamghat Tirtha complex; construction begins.
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित प्राचीन यमघट तीर्थ पर इस्कॉन मंदिर की स्थापना की गई। विधिविधान पूर्वक पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीएम-एसपी पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को इस्कॉन मंदिर से जुड़े संतों ने संबोधित किया और कहा कि कृष्णा सबके हैं। कृष्ण की भक्ति में डूबकर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान चैतन्य महाप्रभु की वाणी आज पूरे संसार में फैल रही है। चैतन्य महाप्रभु का आदेश था कि पृथ्वी पर जितने भी नगर और ग्राम हैं, सब जगह कृष्ण का संदेश फैलना चाहिए। इस दौरान सीओ कुलदीप कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सुधीर पंवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, वेद प्रकाश, महावीर सिंह, संजय गुप्ता पोली, हितेश मिश्रा, विनोद गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed