फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ISC: Pragya Gupta of class 12th got 97.25 percent marks

आईएससी : 12वीं की प्रज्ञा गुप्ता ने प्राप्त किए 97.25 प्रतिशत अंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ISC: Pragya Gupta of class 12th got 97.25 percent marks
चंदौसी में छात्राओं को मिठाई खिलातीं प्रधानाचार्य व स्टाफ। - फोटो : CHANDAUSI
आईएससी से संबद्ध सेक्रेड हार्ट स्कूल की 12वीं की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने सर्वाधिक 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस पर शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

आईएससी ने बोर्ड परीक्षा 2022 की 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। चंदौसी सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं के सभी 86 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की छात्र प्रज्ञा गुप्ता ने 97.25 प्रतिशत, रूपांशी अग्रवाल ने 96.5 प्रतिशत, अपर्णा सिंह व नंदिनी जैन ने 96 प्रतिशत, साक्षी शर्मा ने 95.75 प्रतिशत तनु शर्मा ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की टॉप टेन की सूची में 15 छात्र शामिल हैं। 23 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 छात्र और 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 85 छात्र हैं। एक छात्र के ही 60 फीसदी से कम अंक आए हैं। परीक्षाफल देखकर सभी छात्र खुशी से उछल पड़े हैं। छात्रों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। परिजन, अभिभावक, पड़ोसी, रिश्तेदार फोन व मिलकर बधाई दे रहे हैं। प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed